logo

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार गुप्ता कलोनी टोहाना में पूरी श्रद्धा से मनाया सर्बन्सदानी धन धन श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी का प्रकाश पूर्व

जिला फतेहाबाद टोहाना के गुप्ता कलोनी गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में समूह साध संगत की तरफ से सर्बन्सदानी धन धन श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी का प्रकाश पूर्व पूरी श्रद्धा भावना से मनाया गया। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरंत डॉ कश्मीर सिंह, ज्ञानी अजायब सिंह जंगी व मास्टर जोगिन्द्र सिंह, ज्ञानी गुरमुख सिंह, ज्ञानी हरभजन सिंह के कीर्तनी जथे ने पहुंची संगत को गुरु इतिहास व गुरबाणी कीर्तन श्रवन करा कर निहाल किया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पुरानी सब्जी मंडी टोहाना के हेड ग्रंथी ज्ञानी नरेंद्र सिंह विशेष रूप में हाजर हुये। नौजवान सभा गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार के नौजवानों ने पूरे तन मन से अपनी सेवाएं अर्पित की। गुरु का अतुट लंगर व्रताया गया।

0
2919 views